क्या मक्खन खाने के ये फायदे जानते हैं आप? जानिए 11 स्वास्थ्य लाभ

क्या मक्खन खाने के ये फायदे जानते हैं आप? जानिए 11 स्वास्थ्य लाभ

योग गुरु सुनील सिंह

आजकल लोग मक्खन को मोटापे की वजह मानते हैं जिस वजह से वे इसका सेवन भी नहीं करते हैं। मक्खन में कई ऐसे गुण होते हैं जिनके बारे में शायद ही आपको मालूम हो। आइए जानते हैं मक्खन खाने के क्या फायदे हैं और यह किन बीमारीयों से आपको बचाता है।

पढ़ें- सारे स्‍ट्रीटफूड नुकसानदेह ही नहीं होते, इनका सेवन तो बनता है

मक्खन खाने के फायदे (Health Benefits of Butter or Ghee in Hindi):

1- आंखों की जलन में

आंखों में जलन हो रही हो या फिर दर्द गाय के दूध से बने मक्खन को आंखों पर लगाने से आंखों की जलन शांत हो जाती है। और आंखों को राहत भी मिलती है।

2- बुखार में राहत

यदि बुखार की समस्या हो या पुराना बुखार हो तो ऐसे में मक्खन खाने से फायदा मिलता है या फिर मक्खन में शहद मिलाकर खाने से भी बुखार में राहत मिलती है।

3- दिल संबंधी रोग

दिल संबंधी बीमारीयों के लिए मक्खन फायदेमंद होता है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि मक्खन खाने से दिल की बीमारी का खतरा कम रहता है। जिसके कारण हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है। मक्खन में विटामिन A, D और K, के अलावा सेलेनियम और आयोडीन जैसे तत्व होते हैं जो दिल को बीमारीयों से बचाते हैं।

4- थायरॉइड में मक्खन का लाभ

मक्खन में विटामिन ए और आयोडीन की प्रचूर मात्रा होती है जिस वजह से यह थायराइड ग्लैंड में हो रही समस्या को दूर करता है। थायराइड के मरीजों को नियमित रूप से मक्खन का सेवन करते रहना चाहिए।

5- हड्डियों के लिए

मक्खन में कैल्शियम और विटामिन्स के साथ मिनिरल्स भी पूरी मात्रा में रहते हैं जो हड्डियों को मजबूत और शक्तिशाली बनाते हैं। जो लोग आस्टियोपोरोसि की समस्या से परेशान हों वे मक्खन का सेवन जरूर करें। मक्खन दांतों को भी मजबूत बनाता है।

6- कैंसर से दूर रखे

कैंसर से बचने के लिए मक्खन का सेवन जरूर करना चाहिए। मक्खन में फैटी एसिड कौंजुलेटेड लिनोलेक होता है जो शरीर को कैंसर से बचाता है। जो लोग नियमित मक्खन का सेवन करते हैं उनको कैंसर की संभावन बेहद कम रहती है।

7- टेंशन दूर करता है

जब भी टेंशन हो या आपका मूड खराब हो तो मक्खन का सेवन करें। मक्खन में मौजूद सेलीनियम दिमाग की नसों में जाकर काम करता है और उसे बेहतर बनाता है।

8- एंटीआक्सीडेंट से भरपूर

मक्खन एंटीआक्सीडेंट युक्त होता है जो त्वचा सबंधी परेशानियों को दूर करता है। मक्खन को चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है और दाग धब्बे भी धीरे-धीरे साफ होने लगते हैं।

9- दमा

जिन लोगों को दमे की समस्या हो वे भी मक्खन का सेवन करें। मक्खन में पौष्टिक गुण होते हैं जो फेफड़ों की तकलीफ को दूर करते हैं। जिस वजह से दमा के रोगी ठीक रहते हैं।

10- प्रजनन क्षमता

पुरूषों के लिए मक्खन बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि यह शरीर में गर्मी को बढ़ाता है जिससे पुरूषों में मेल और फीमेल हार्मोन्स बढ़ते हैं। प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए मक्खन का सेवन जरूर करें।

11- बवासीर

बवासीर यानी पाइल्स से ग्रसित लोगों को गाय के दूध से बने मक्खन में तिलों का मिलाकर रोज खाना चाहिए। या शहद व खड़ी शक्कर को मक्खन के साथ मिलाकर सेवन करना चाहिए। यह खूनी बवासीर को ठीक कर देती है।

मक्खन बड़ों और छोटों दोनो के लिए उपयोगी है। इसलिए अपने भोजन में मक्खन का प्रयोग जरूर करें।

 

इसे भी पढ़ें-

डाइट में शामिल करें ये चीजें, फेफड़े रहेंगे मजबूत और स्वस्थ

वजन कंट्रोल करने के साथ सेहत के लिए भी बेस्ट हैं ये 3 सूप

ऐसे हाई कैलोरी फूड, जो बॉडी फैट नहीं बल्कि शरीर को स्ट्रांग बनाने में करते हैं मदद

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।